IND vs NZ: सामने आई भारत के हार की सबसे बड़ी वजह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

0
44

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में मिली हार के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने पिच को लेकर बड़ी बात कह दी। आपको बता दे कि, रांची में खेले गए टी20 मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे हो गई है। इस मुकाबले में इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैशला लिया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 155 रन ही बना सकी और न्यूजीलैंड ने ये मैच 21 रनों से जीत लिया। मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि वे पिच पर पकड़ और स्पिन की मात्रा से अचंभित थे, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड को बहुत अधिक रन बनाने देने के लिए टीम को परिणाम भुगतने पड़े।

मिली हार के बाद हार्दिक पंड्या ने कह दी ये बात

हार्दिक पंड्या ने मैच के बाद कहा कि, ”किसी ने नहीं सोचा था कि यह विकेट ऐसा खेलेगी, दोनों टीमें हैरान रह गईं, लेकिन न्यूजीलैंड टीम ने बेहतर क्रिकेट खेला। नई गेंद पुरानी गेंद से ज्यादा टर्न ले रही थी। जिस तरह से गेंद में टर्न और उछला था, उसने हम सभी को चौंका दिया।”

दूसरी पारी में भारत के लगातार विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव (47) और हार्दिक पंड्या (21) ने एक छोटी सी साझेदारी करके एक सफल पीछा करने की उम्मीद जगाई थी, लेकिन दोनों के आउट हो जाने के बाद सभी उम्मीदें धराशायी हो गईं। पांड्या ने इसे लेकर कहा कि “जब तक मैं और सूर्या बल्लेबाजी कर रहे थे, हमने सोचा था कि हम इसे खींच लेंगे। लेकिन हमने पहली पारी में पार स्कोर से 25 रन ज्यादा खर्ज कर दिए थे।”

वाशिंगटन सुंदर ने 22 रन देकर दो विकेट लिए और फिर 28 गेंदों में 50 रन भी बनाए, हालांकि अंत में भारत को हार का सामना करना पड़ा। वाशिंगटन सुंदर के प्रदर्शन को लेकर हार्दिक पंड्या ने कहा कि, “जिस तरह से वाशिंगटन ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण किया, वह न्यूजीलैंड बनाम भारत कम और न्यूजीलैंड बनाम वाशिंगटन सुंदर ज्यादा लग रहा था। अगर वह और अक्षर पटेल जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, वैसे ही जारी रख सकते हैं, तो इससे भारतीय क्रिकेट को काफी मदद मिलेगी।”

अब भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को लखनऊ में खेला जाएगा। सीरीज में बने रहने के लिए हार्दिक पंड्या की टीम को यह मैच किसी भी हालत पर जीतना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here