East Jerusalem: सिनेगॉग के बाहर गोलीबारी में 7 लोगों की मौत

पैरामेडिक फैडी डेकिडेक ने कहा, यह एक बहुत ही गंभीर आतंकी हमला है।

0
21

इजरायल से सटी हुई पूर्वी यरुशलेम में बीते दिन शुक्रवार को एक आराधनालय के बाहर अचानक गोलियां चलने लगी। जहा गोलीबारी के दौरान लोगो में हड़कंप मच गई और सभी अपनी जान बचाकर भागने लगे। तभी इन गोलियों के कारण सात लोगों की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस की टीम भी वहा पहुंच गई। वहीं, इस हमले के उपरांत पुलिस और चिकित्साकर्मियों ने बताया कि, बंदूकधारी की भी घटनास्थल पर मौत हो गई है।

पुलिस के एक बयान में कहा गया है, आज शाम करीब 8:30 बजे (1830 GMT)एक आतंकवादी यरुशलम में नेवे याकोव बुलेवार्ड में एक आराधनालय में पहुंचा और उसने क्षेत्र के कई लोगों पर गोली चला दी।

पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आतंकवादी से मुठभेड़ कर मार गिराया।

एक पुलिस प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि सात लोग मारे गए है।

पुलिस घटनास्थल पर एक सफेद वाहन को नष्ट कर रही थी, जिसके बारे में माना जाता है कि वह शूटर का था।

मैगन डेविड एडोम (एमडीए) इमरजेंसी रिस्पांस एजेंसी के एक पैरामेडिक फैडी डेकिडेक ने कहा, “यह एक बहुत ही गंभीर आतंकी हमला है।

घटनास्थल पर एएफपी को एमडीए ने कुल 10 लोगों को लगने मारने की सूचना दी है, जिसमें एक 70 वर्षीय व्यक्ति और एक 14 वर्षीय लड़का शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here