गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल 1 फरवरी 2023 से

एक अद्वितीय और अपनी तरह के पहले फ्लोटिंग फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए तैयार है मध्यप्रदेश

0
19
Gandisagar Floating Festival

28 जनवरी, 2023: गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल, मध्य प्रदेश के मंदसौर में आने वाले पर्यटकों को एक अनूठा ग्लैंपिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज़ का अनुभव देने के लिए फ्लोटिंग फेस्टिवल 1 फरवरी 2023 से आयोजित किया जाएगा। यह अद्वितीय और अपनी तरह का पहला फ्लोटिंग फेस्टिवल है, जिसमे लैंड, एयर और वॉटर बेस्ड एडवेंचर एक्टिविटीज़ शामिल होंगी। लैंड एडवेंचर में जंगल सफारी, ट्रैकिंग, डबल साइकिलिंग, विभिन्न राइडिंग्स सहित इनडोर गेम्स और किड्स जोन आदि की विशेष व्यवस्था है। एयर एडवेंचर में पैरासैलिंग, पैरामोटरिंग और हॉट एयर बैलून आदि आकर्षण के केंद्र होंगे। वहीं वॉटर एडवेंचर में स्पीड बोटिंग, जेट स्की और बनाना बोट राइड जैसी कई रोमांचक एक्टिविटीज़ का लुफ्त पर्यटक उठा सकेंगे। पर्यटकों के लिए आलीशान टेंट्स की व्यवस्था इस फेस्टिवल की विशेष शोभा होगी। इस फेस्टिवल की शुरुआत 1 फरवरी से हो रही है, जिसके मुख्य आयोजन 30 अप्रैल तक जारी रहेंगे। उसके बाद 3 माह तक पर्यटकों के लिए टेंट सिटी और 6 माह तक एडवेंचर एक्टिविटीज़ जारी रहेंगी।

मंदसौर कलेक्टर, श्री गौतम सिंह ने कहा, “लैंड, वॉटर और एयर एडवेंचर के खूबसूरत मिश्रण वाला यह फेस्टिवल मंदसौर जिले के लिए कई मायनों में महत्त्वपूर्ण होगा, जो न सिर्फ आर्थिक दृष्टिकोण से सकारात्मक होगा, बल्कि प्रदेश के पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।”

सांसद श्री सुधीर गुप्ता, मंदसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया और गरोठ विधायक श्री देवीलाल धाकड़ के संयुक्त प्रयासों से आज इस क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर यह आयोजन हो रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित तीनों गणमान्यों ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए।

संजीव सक्सेना, जनरल मैनेजर, लल्लू जी एंड संस कहते हैं, “गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल का आयोजन करना हमारे लिए बेहद गर्व का विषय है। कंपनी द्वारा गुजरात में वर्ष 2008 से रन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में देश में मशहूर इस कार्यक्रम की साख निश्चित रूप से गाँधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल में भी बरकरार रहेगी, ऐसी हम उम्मीद करते हैं।”

गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल प्रकृति प्रेमियों और साहसी लोगों के लिए एक शानदार फेस्टिवल है, जो उन्हें शहर की हलचल से दूर प्राकृतिक परिवेश में ले जाता है। फ्लोटिंग फेस्टिवल में फ्लोटिंग स्टेज, फ्लोटिंग मार्केट, बोट स्पा, बोट सफारी, लाइव संगीत और भी बहुत कुछ होगा। इसके अलावा, गांधीसागर जलाशय के पास कई रोमांचक साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल वह जगह है, जहाँ एडवेंचर के शौकीनों के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों को भी माँ प्रकृति की गोद में ग्लेमिंग का अनुभव मिलता है। प्रत्येक लक्जरी टेंट को प्रीमियम सुविधाओं, मनोरम स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों, इंडोर स्पोर्ट्स सम्मेलन सुविधाओं के साथ आरामदायक प्रवास सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किया गया है। प्रकृति आधारित शिल्प के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए, क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की वर्कशॉप्स आयोजित की जाएँगी। यह पर्यावरण के अनुकूल शिल्प कौशल के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here