Delhi: होली के दिन CNG पंप कर्मचारी की हत्या

झगड़ा इतना बढ़ गया कि झुग्गी में रहने वाले लोगों ने विकास की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

0
11
cng pump

होली के दिन दिल्ली में दो लोगों ने मामूली कहासुनी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग की है। सीएनजी पंप कर्मचारी विकास चंद्र का होली के दिन पास की एक झुग्गी में रहने वाले दो लोगों से विवाद हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि विकास की बस्ती के लोगों ने हत्या कर दी। दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। स्थिति की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, होली के दिन शाम करीब 4 बजे विकास चंद्र पास की दुकान से सामान खरीदने गए थे और इंतजार करने के दौरान वहीं एक कार्ट (ठेले) पर बैठ गए थे। पास की झुग्गी में रहने वाले करन और अर्जुन नाम के दो युवकों ने इसका विरोध किया। दोनों ने विकास को वहां से उठने के लिए कहा। विकास के इनकार करने पर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों युवकों ने विकास की जमकर पिटाई गई।

इसी दौरान भीड़ से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कर विकास को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here