Jharkhand: कर्ज चुकाने के लिए बच्चे को अगवा कर की हत्या

संजू कर्ज के चक्कर में फंस गया और उसे पांच लाख रुपये की जरूरत थी।

0
46
Kidnapped and murdered

रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु मोहल्ले में रहने वाले आठ वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या के संदेह में पुलिस ने कोडरमा के जयनगर रोड इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले बच्चे के घर किराएदार के तौर पर रहता था। रांची के पुलिस अधिकारी किशोर कौशल ने मीडिया को बताया कि 27 वर्षीय संजू, जो पहले कोडरमा से बच्चे के घर में किराये पर रह चुके था, रांची निवासी आठ वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में संजू पांडा को गिरफ्तार किया गया है।

किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजू पांडा ने बच्चे को अगवा करने के एक घंटे बाद ही उसे पकड़े जाने के डर से मार डाला था। कौशल ने बताया कि एमबीए की डिग्री प्राप्त पांडा हजारीबाग का रहने वाला है और कोडरमा जिले में उसका ससुराल है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के पूर्व वह बेंगलुरु में रहता था। बाद में वह बच्चे के पिता राजू गोप के घर में किरायेदार के रूप में रहने वाले अपने बहन और बहनोई के साथ ही रहा करता था। इस दौरान वह राजू गोप के बेटे शौर्य सहित पूरे परिवार से घुलमिल गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में संजू रांची के ही पुंदाग में एक रूम लेकर रहने लगा था। इसी बीच, संजू कर्ज के चक्कर में फंस गया और उसे पांच लाख रुपये की जरूरत थी। अधिकारी ने कहा कि कर्ज चुकाने के लिए संजू ने बच्चे को अगवा कर उसके पिता से फिरौती मांगने की साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि तीन मार्च की देर शाम बच्चा कुछ सामान लेने घर से निकला था और इसी दौरान संजू ने उसे अगवा कर लिया। पुलिस ने बताया कि बच्चे के शोर मचाने पर संजू घबरा गया और उसने बच्चे की हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here