Sitapur: अज्ञात व्यक्ति ने की शख्स के घर में घुसकर हत्या

युवक को नजदीकी सरकारी अस्पताल लहरपुर में भर्ती कराया गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

0
6
house and killed him

यूपी के सीतापुर में बेहद ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां देर रात एक शख्स को उसी घर में घुस कर हत्या कर दी। शख़्स की धारदार हथियार से हत्या हुई। उसके पूरे शरीर पर चाकुओं और बांके से कई वार किए गए।

लहरपुर कोतवाली इलाके के मोहल्ला कटरा में छत के ऊपर धारदार हथियार से मारकर एक युवक की हत्या। घटना से इलाके में सनसनी फेल गयी है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला कटरा में देर रात करीब 2 बजे शोभित बाजपेई पुत्र धर्म दत्त बाजपेई उम्र 33 वर्ष पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से हमला किया और मौके से फरार हो गया। शोभित के चिल्लाने की आवाज पर घर के लोग जब छत पर पहुंचे तो दीवाल पर सीढ़ी लगी हुई थी।

घायल शोभित ने बताया कि चोर ने उस पर हमला कर दिया है। परिजनों के द्वारा उसको रिक्शा में लादकर नजदीकी सरकारी अस्पताल लहरपुर में भर्ती कराया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर आ गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी सुजीत कुमार दुबे भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है वह हमलावर कौन था। अगर चोर था। तो सीढ़ी कहा से लेकर आया था या मामला कुछ और हैं पुलिस हर एक बिंदु पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here