Homeराज्यउत्तर प्रदेशउमेश पाल हत्याकांड के शूटर साबिर के भाई की मिली लाश

उमेश पाल हत्याकांड के शूटर साबिर के भाई की मिली लाश

कौशाम्बी: प्रयागराज जनपद में हुए उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal murder case) के शूटर साबिर के भाई की कोखराज इलाके में खेत में कई दिन पुरानी लाश मिली है। मृतक की बहन ने मृतक के शव की पहचान की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। मृतक का शव कई दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जॉंच में जुट गई है।

चार माह पहले मिली थी जमानत

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गाँव का है जहाँ एक खेत में कई दिन पुराना शव मिला है। मृतक प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरियाडीह निवासी जाकिर का बताया जा रहा है। मृतक की बहन ने शव की अपने 50 वर्षीय भाई जाकिर के रूप में पहचान की है। बताया जा रहा है कि जाकिर को आठ साल पहले पत्नी की मौत के मामले में जेल भेजा गया था। जाकिर चार माह पहले ही जमानत पर छूट कर आया था।

सीओ सिराथू डाक्टर के जी सिंह ने बताया कि एक शव मिला है जिसकी पहचान जाकिर मरियाडीह के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जाँच में में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उनके हिसाब से कार्यवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular