केजरीवाल ने आशंका जताई कि सिसोदिया की जान को है खतरा

मनोज तिवारी ने कहा, तिहाड़ जेल का नियंत्रण दिल्‍ली की सरकार के हाथों में है। अब ऐसे में मनीष सिसोदिया को जेल में किससे खतरा?

0
45

Delhi liquor scam: दिल्‍ली के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की दिक्क़ते दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दिल्‍ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में आज तिहाड़ जेल में भी प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे पूछताछ की। इस बीच दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आशंका जताई की मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की जान को खतरा है। वही इस बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा है कि, तिहाड़ जेल का नियंत्रण दिल्‍ली की सरकार के हाथों में है। अब ऐसे में मनीष सिसोदिया को जेल में किससे खतरा?

सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचारियों में दहशत दिख रही है: मनोज तिवारी

भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा कि, “दिल्ली के शराब मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचारियों में दहशत दिख रही है। दूसरे भ्रष्टाचारियों को गाली देने वाले केजरीवाल (Kejriwal) अब भ्रष्टाचारियों को गले लगा रहे हैं। नौ विपक्षी पार्टियों ने पत्र लिखा, लेकिन सवाल ये है कौन लोग हैं जो पत्र लिख रहे हैं? नौ में से ज्यादातर लोगों से केजरीवाल (Kejriwal) फोटो नहीं खिंचाते थे। चिठ्ठी लिखकर दबाव बनाने से जांच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।”

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ये आशंका जताई है कि, मनीष सिसोदिया की जान को खतरा है। इस पर पलटवार करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “आम आदमी पार्टी कहती है कि जेल में मनीष सिसोदिया की जान को खतरा है, जबकि दिल्ली की जेल दिल्ली की सरकार के पास है। तो क्या माना जाए केजरीवाल से मनीष सिसौदिया को खतरा है?”

क्या केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को रास्ते से हटाने प्लान कर रहे हैं: मनोज तिवारी

उन्‍होंने आगे कहा कि, “जेल में एक मंत्री (सतेंद्र जैन) को मसाज मिल रहा था। ये मसाज एक खूंखार अपराधी कर रहा था। मनीष सिसौदिया के पास केजरीवाल के राज हैं, वो राज उगल न दें, तो क्या केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को रास्ते से हटाने प्लान कर रहे हैं? भाजपा ने मांग की है कि मनीष सिसौदिया की सुरक्षा बढ़ाई जाए। अगर मनीष सिसौदिया को केजरीवाल की जेल से खतरा है तो सुरक्षा बढ़ाइए। जांच ऐजेंसियों से निवेदन है कि हर कड़ी को जोड़िए, मास्टर माइंड तक पहुंचे।”

सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर आप नेताओ ने जताई चिंता

दरअसल, आप पार्टी ने तिहाड़ जेल में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर बुधवार (8 मार्च) को चिंता व्यक्त की और आरोप लगाया कि, उन्हें ‘खूंखार’ अपराधियों के साथ रखा जा रहा है। वही जेल के अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि, “मनीष सिसोदिया को जेल में ‘विपश्यना प्रकोष्ठ’ में रखने से इनकार कर दिया गया है तथा उन्हें अन्य अपराधियों के साथ रखा गया है।” उन्होंने कहा कि, ” मनीष सिसोदियों को जेल के विपश्यना प्रकोष्ठ में रखने का अनुरोध किया गया था। जिसकी मंजूरी कोर्ट ने दी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जेल संख्या एक में अपराधियों के साथ रखा जा रहा है। केंद्र को इसका जवाब देना चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here