बीजेपी ने आगामी चुनाव के लिए रणनीति की तैयार

2024 के चुनावों को मद्देनज़र रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बड़े पैमाने पर रैलियां करने की योजना बनाई है।

0
61

भारतीय जनता पार्टी आगामी आम चुनाव के लिए अपनी तैयारियों में काफी जोरो- शोरो से जुटी हुई है। साल 2024 के चुनावों को मद्देनज़र रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के लिए बड़े पैमाने पर रैलियां करने की योजना बनाई है। कहा जा रहा है कि ये रैलियां उन लोकसभा सीटों पर होंगी जहां 2019 के आम चुनाव में बीजेपी को हार मिली थी।

भारतीय जनता पार्टी देश की उन 160 लोकसभा सीटों के लिए खास रणनीति तैयार कर रही है। जहां उन्हें साल 2019 में हार मिली थी। इस रणनीति के तहत भारतीय जनता पार्टी इन निर्वाचन क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 45 से अधिक रैलियों का आयोजन करने की योजना बना रही है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) इन सीटों पर मिले फीडबैक के आधार पर लगातार रणनीति बना रहे हैं। बीजेपी ने अपने तीन राष्ट्रीय महासचिवों सुनील बंसल, विनोद तावड़े और तरुण चुघ को इन रैलियों की तैयारियों का जिम्मा सौंपा है। सूत्रों के मुताबिक, इन लोकसभा सीटों को अलग-अलग क्लस्टर में बांटा गया है।

जिन लोकसभा सीटों पर पिछले चुनाव में पार्टी हार गई थी, उन्हें अलग-अलग क्लस्टर में बांट दिया गया है और प्रत्येक क्लस्टर में 4 सीटें हैं। इन क्लस्टर में प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। करीब 45 से 45 सीटों को रखने की रणनीति बनाई गई है। प्रधानमंत्री ने इन सीटों पर 55 रैलियां या जनसभाएं कीं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी की जनसभाएं केंद्र या भाजपा शासित राज्य सरकार की परियोजना के शिलान्यास या उद्घाटन के कार्यक्रमों के रूप में आयोजित की जाएंगी। सूत्रों ने कहा कि, इसके अलावा रणनीति के तहत इन 160 सीटों को अलग-अलग दो हिस्सों (प्रत्येक हिस्से में 80 सीटें) में बांटा गया है।

जेपी नड्डा पहले 80 सीटों पर रैलियां करेंगे और अन्य 80 सीटों पर गृह मंत्री अमित शाह की जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। वही इन 160 सीटों पर पहले चरण का प्रचार अभियान पूरा होने के बाद पार्टी दूसरे चरण का प्रचार अभियान शुरू करेगी, जिसमें देश की बाकी बची 383 सीटों के लिए प्रधानमंत्री मोदी और अन्य बड़े नेताओं के कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here