Homeन्यूज़Varun Gandhi: भारत के बारे में देश के अंदर बात होनी चाहिए,...

Varun Gandhi: भारत के बारे में देश के अंदर बात होनी चाहिए, देश के बाहर नहीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का लंदन में दिया गया भाषण इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। वहीं, भाषण में उनके द्वारा कही गई बातों को लेकर बीजेपी लगातार उन पर निशाना साध रहे है। इस बीच वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने विदेश में भारत की बातचीत के निमंत्रण को इंकार कर दिया है और साफ तौर पर संदेश देने की प्रयास की है कि, वो राहुल गांधी की तरह देश से बाहर देश के बारे में कुछ भी नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि, “भारत के बारे में देश के अंदर बात होनी चाहिए, देश के बाहर बात करने में मैं विश्वास नहीं करता। मुझे कोई शौक नहीं।”

दरअसल, वरुण गांधी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) से मोदी सरकार की कामकाज पर भाषण देने के लिए निमंत्रण मिला था। हालांकि, उन्होंने इस निमंत्रण को ठुकरा दिया है। वरुण गाँधी को ‘द हाउस बिलिव्स मोदी इज ऑन द राइट पाथ’ (The House Believes Modi Is On The Right Path) विषय पर बोलने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से निमंत्रण भेजा गया था। जिसे उन्हें ने मन कर दिया था।

वरुण गांधी ने इस निमत्रण को इनकार करते हुए कहा कि, इन मुद्दों पर देश के अंदर ही बात होनी चाहिए, न की देश से बाहर। उन्होंने कहा कि, उन्हें भारत की बात दूसरे देश में करने का कोई शौक नहीं है। यहीं पर इन मुद्दों पर बोलने के मौके मिलेंगे। हालांकि, वरुण गांधी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मिले न्योते पर आभार भी जताया और कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular