Homeन्यूज़Rahul Gandhi: मैं सांसद हूं, मेरी पहली ज़िम्मेदारी, संसद में बोलने की...

Rahul Gandhi: मैं सांसद हूं, मेरी पहली ज़िम्मेदारी, संसद में बोलने की है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंदन में दिए गए अपने बयान को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। उनके इस बयान के बाद विपक्षी नेताओ ने उनसे माफ़ी मांगने की मांग की। जहाँ हालही में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि, राहुल गाँधी को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। वही अब इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने बृहस्पतिवार को लंदन में दिए गए अपने बयान को लेकर हो रहे विवाद पर बात की है।

दरअसल, उक्त बयान को लेकर हो रहे विवाद के वजह से सदन में उनके संबोधन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद से सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ गई। जहाँ इस संबंध में बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा कि, संसद में बोलना मेरा अधिकार, उम्मीद है, कल बोलने देंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, “हमारी सरकार विपक्ष के किसी भी विचार पर सदन में चर्चा की आज्ञा नहीं देती। कई बार मैं संसद में बोलने को खड़ा हुआ तो मेरा माइक बंद कर दिया गया। ये वो भारत नहीं है जिसके हम सब आदी हैं।”

राहुल गाँधी ने आगे कहा कि, “आज मैंने स्पीकर से कहा कि मैं संसद में अपनी बात रखना चाहता हूं। सरकार के चार मंत्रियों ने मुझ पर आरोप लगाया है तो मुझे भी सफाई देने का हक है। आज मेरे आने के एक मिनट के अंदर हाउस एडजर्न हो गया। उम्मीद है मुझे कल बोलने देंगे।”

राहुल गाँधी ने कहा कि, “मैंने जो पीएम और अडानी जी के बारे में जो बोला इसे पूरा एक्सपंज कर दिया। ये पूरा डायवर्सनरी टैक्टिस है। मुझे शक है कि मुझे संसद में बोलने दिया जाएगा। मैं सांसद हूं, मेरी पहली ज़िम्मेदारी, संसद में बोलने की है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular