Gurugram: रोड पर नग्न अवस्था में दौड़ रहे विदेशी नागरिक को किया गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा और एक पेड़ से बांध दिया।

0
9
running naked on the road

गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को एक विदेशी नागरिक को यहां सड़क पर नग्न अवस्था में दौड़ते हुए हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति के नाइजीरियाई नागरिक होने का संदेह है। उसे मेडिकल जांच के लिए सेक्टर 10 सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

मानसिक स्थिर बेहतर होने पर किया जाएगा मामला दर्ज

बादशाहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मदन लाल के अनुसार यदि व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक रहती है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा।

स्थानीय लोगों ने विदेश नागरिक को पकड़ा

बुधवार शाम करीब 6 बजे सेक्टर 69 के ट्यूलिप चौक के पास सड़क के बीच विदेशी नागरिक को नग्न अवस्था में दौड़ता देखा गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो वह एक गांव की ओर भागा, जहां स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक पेड़ से बांध दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here