Homeन्यूज़Nishikant Dubey: राहुल माफ़ी नहीं मांगते तो, उनपर की जाये सख्त कार्यवाही

Nishikant Dubey: राहुल माफ़ी नहीं मांगते तो, उनपर की जाये सख्त कार्यवाही

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए है। वो लंदन में भारत के लोकतंत्र पर दिए गए अपने इस बयान के कारण विपक्षी नेताओ के निशाने पर बने हुए है। जिसे लेकर लगातार विपक्ष पार्टी के नेता उनपर निशाना साध रहे है। वही भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से संसद में माफी मांगने की मांग कर रहे है।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि अगर राहुल गांधी माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही किया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने संसद, लोकतंत्र और संस्थानों का अपमान करने वाले बयानों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेष समिति बनाने की डिमांड की है।

2005 में प्रश्न के बदले पैसे लेने के मामले में विशेष समिति बनाई गई थी:निशिकांत दुबे

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने कहा कि, राहुल गाँधी की लोक सभा सदस्यता खत्म करने के लिए एक विशेष समिति बनाई जाए। भारतीय जनता पार्टी के सांसद का कहना है कि, 2005 में प्रश्न के बदले पैसे लेने के मामले में विशेष समिति बनाई गई थी। संसद की गरिमा को चोट पहुंचाने के कारण विशेष समिति ने 11 सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी सही ठहराया था।

राजनाथ सिंह के साथ संसद भवन में आठ वरिष्ठ मंत्रियों की हुई बैठक

निशिकांत दुबे के अनुसार, राहुल गांधी ने यूरोप अमेरिका को बुलाने का आह्वान कर लगातार संसद और देश की गरिमा को तार-तार किया। इसलिए उन्हें संसद से निकालने का वक्त आ गया है। इस बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ संसद भवन में आठ वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें आने वाले दिनों में राहुल गाँधी के खिलाफ इस मामले को आगे ले जाने पर चर्चा हुई है।

वही, दूसरी तरफ लंदन में दिए गए भाषण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सफाई दी है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि, मेरे भाषण में ऐसी कोई चीज नहीं थी जो मैंने पब्लिक रिकॉर्ड से नहीं निकाली। सब कुछ यहां-वहां से जुटाया था। यह पूरा मामला डिस्ट्रैक्ट करने का है। राहुल गांधी ने कहा कि, “लंदन में दिए गए भाषण के मुद्दे पर संसद में विस्तार से जवाब दूंगा। मैं सांसद हूं और संसद मेरा मंच है।” वही भारतीय जनता पार्टी ने इसके साथ ही कांग्रेस के सांसदों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular