उत्तर प्रदेश: 14 जिलों में बनेगी गोशालाएं

जहां होगी 500 गोवंशी रखने की व्यवस्था

0
62

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) गोवंश कल्याण हेतु बहुत जल्द ही प्रदेश के 14 जिलों में 22 नई कान्हा गोशालाएं बनायीं जाएगी। प्रयागराज नगर निगम में पहुंचे शासनादेश में 22 नई गोशाला के निर्माण के लिए 39 करोड़ 57 लाख चार हजार रुपये बजट की स्वीकृति दी गई है। निर्माण शुरू करने के लिए 7 करोड़ 70 लाख रुपये जारी कर दिया गया है। जिसके बाद नगर विकास विभाग ने गोशालाओं निर्माण कार्य शुरू करने हेतु 35-35 लाख रुपये पूर्व राशि को जारी भी कर दिया है। प्रस्तावित गोशालाओं में प्रत्येक गोशाला में 500 गोवंशी रखने की व्यवस्था होगी।

निर्माण हेतु जारी की गयी पूर्व राशि

कान्हा गोशालाएं प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर सहित प्रदेश के 14 जिलों में बनायीं जाएगी। प्रयागराज जिले के बम्हरौली क्षेत्र में गोशाला का निर्माण किया जाएगा। जिसके निर्माण पर लगभग 3 करोड़ 31 लाख रुपये खर्च होगा। इसी प्रकार प्रतापगढ़ की नगर पंचायत लालगंज और कोहड़ौर में गोशाला का निर्माण होगा। दोनों के निर्माण पर क्रमश: 165.89 लाख व 164.98 लाख रुपये व्यय होंगे। जिसके निर्माण के लिए 35-35 लाख रुपये पूर्व राशि जारी की जा चुकी है।

इन जिलों को मिली है सौगात

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इस प्रकार बनेगी नई गोशालाएं – प्रयागराज (1), प्रतापगढ़ (2), सुल्तानपुर (1), झांसी (2), ललितपुर (1), अंबेडकरनगर (1), महाराजगंज (1), मेरठ (6), कासगंज (1), बुलंदशहर (1), बदायूं (1), उन्नाव (2), एटा (1), सिद्धार्थनगर (1),

जल्द निकाला जायेगा टेंडर

प्रयागराज जिले में नगर निगम के पशुधन अधिकारी डॉ विजय अमृतराज ने बताया कि शंकरगढ़ स्थित गोशाला में क्षमता से अधिक गोवंशी हो गए हैं। बम्हरौली में नई गोशाला निर्माण हेतु डीपीआर तैयार कर शासन में भेजा गया था, जिसके पश्चात गोशाला निर्माण के लिए टेंडर निकाला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here