Hardoi: 15 वर्षीय बच्चे की हत्यारो ने दोनों आँख निकालकर ली जान

पंद्रह वर्षीय इस बच्चे की दोनों आंख निकाल कर हत्यारों ने उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

0
7

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जनपद में 15 वर्षीय किशोर की दोनों आंख निकाल कर मौत के घाट उतारने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं हत्यारों ने किशोर की हत्या करने के बाद उसी के खेत में शव फेंका दिया। इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल छाया हुआ है। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ अन्य पुलिस की टीम भी वरियाताला गांव में पहुंची है। जहाँ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है। फ़िलहाल आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार है।

हरदोई (Hardoi) जनपद की टडियावा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा वरियाताला गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक 15 वर्षीय युवक के मौत की सूचना ग्रामीणों को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल वहाँ पहुंच गई। बता दे कि, पंद्रह वर्षीय इस बच्चे की दोनों आंख निकाल कर हत्यारों ने उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी का कहना है कि, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है परिजनों की तहरीर के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी प्रकार से बख्शा नहीं जाएगा। फ़िलहाल पुलिस इस पुरे मामले की गहराई से खोजबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here