Homeराज्यउत्तर प्रदेशHardoi: नहर में मिला नवजात बच्ची का शव

Hardoi: नहर में मिला नवजात बच्ची का शव

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के हरियावां थाना क्षेत्र के उतरा नहर माइनर में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा हुआ देखा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, बच्ची पैदा होने के बाद किसी ने नवजात को फेंक दिया। जोकि बहता हुआ भदेवरा उतरा बेलइया माइनर में हरदोई तक आ गया।

ग्रामीणों ने जिसकी सूचना आनन-फानन में पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है कि यह शव कहां से आया और किसने इसे फेंका है। फिलहाल पुलिस इस घटना की गहराई से जांच – पड़ताल कर रही है।

एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि, एक नवजात बच्ची का शव उतरा नहर माइनर में पड़ा मिला है। जिसके शव को पुलिस ने निकलवा कर अपने कब्जे में ले लिया है। आशंका जताई जा रही है कि गैर जनपद से यह शव बहकर आया है। फिलहाल पुलिस मामले के जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular