Homeन्यूज़अंतरराष्ट्रीयEarthquake: अफगानिस्तान में फिर से कांपी धरती

Earthquake: अफगानिस्तान में फिर से कांपी धरती

तुर्की और सीरिया में आये भूकम्प के तेज़ झटके के बाद अब तक कई देशो में भूकम्प के तेज़ झटके महसूस किये जा चुके है। जहाँ फिर से अफगानिस्तान (Afghanistan) में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बुधवार की सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान (Afghanistan) के फैजाबाद में था। भकूंप के आने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले मंगलवार देर रात 1:40 बजे अफगानिस्तान के काबुल में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

अफगानिस्तान में मंगलवार को भूकंप 69.51 के देशांतर और 34.53 के अक्षांश पर 136 किलोमीटर की गहराई पर आया था। यहां इस मंथ में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular