Homeन्यूज़क्राइम16 साल की नाबालिग लड़की को पड़ोस में रहने वाले लड़के ने...

16 साल की नाबालिग लड़की को पड़ोस में रहने वाले लड़के ने मारी गोली

दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के नंदनगरी इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की को उसी के पड़ोस में रहने वाले कासिम नाम के एक शख्स ने घर में घुसकर गोली दाग दी। जब उस शख्स ने गोली चलायी तो गोली जाकर पीड़िता के कंधे पर लगी है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए दिल्ली के GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की पूरी जानकरी लड़की की मां ने दी है।

लड़की को शादी के लिए परेशान करता था

बता दें कि, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कासिम मौके से फरार हो गया था, लेकिन महज कुछ ही घंटों में दिल्ली पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। दिल्ली पुलिस अब कासिम से पूछताछ कर रही है। लड़की की मां के अनुसार, कासिम लड़की से शादी का दबाव बना रहा था। वह पिछले 2 महीने से स्कूल आते-जाते पीड़िता का पीछा किया करता था। लड़की ने इसकी शिकायत अपनी मां से भी की थी, जिसके बाद उन्होंने कासिम के पिता से शिकायत की, लेकिन कोई बदलाव नहीं आया।

कासिम शादी करना चाहता था

पीड़िता की मां ने बताया कि, वह 10 दिनों से लगातार शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की और उसकी मां ने उससे रिश्ता जोड़ने से मना कर दिया था। लड़की की मां ने कहा कि, हम एक गैर मजहबी शख्स से शादी नहीं करवा सकते थे। बता दे कि, सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे लड़की अपने एक दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। उसी दौरान कासिम लड़की के घर में घुसा और उसने लड़की द्वारा फोन पर बात करने का विरोध किया।

फोन पर बात करने को लेकर कासिम ने किया था विरोध

कासिम ने लड़की से पूछा कि, वह किससे बात कर रही है, जिसके बाद लड़की ने बताया कि वह अपनी सहेली से बात कर रही है। जहाँ कासिम की नाराजगी दूर नहीं हुई और उसने नाबालिक लड़की के ऊपर गोली चला दी। फिलहाल पुलिस ने कासिम को अरेस्ट कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, लड़की की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular