हरदोई में अवैध शराब के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान

हरदोई में 3 हजार 778 लीटर अवैध शराब 52 भट्टी बरामद की गई है। इस अभियान में करीब तीन लाख लीटर लहन को नष्ट किया गया है।

0
6

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जनपद में अवैध शराब के खिलाफ 24 घंटे का एक अभियान चलाया गया। यह अभियान हरदोई पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर चलाया गया है। 24 घंटे के इस अभियान में 202 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। आपको बता दें कि, 3778 लीटर जनपद में अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरदोई जनपद में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ यह विशेष अभियान चलाया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के 25 थाना क्षेत्रों में होली के त्यौहार को देखते हुए। अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर जनपद में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि, जनपद में जगह-जगह पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध शराब को समाप्त करवाने में हरदोई पुलिस जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here