Kanpur: डॉक्टर की नाबालिक बेटी के साथ बार में हुआ रेप

पीड़िता के परिवार वालों ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की है।

0
28
raped in bar

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हुक्का बार में डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की भी कोशिश की गई। लड़की को अकेला देख हैवानों ने उसके शरीर पर कई जगह दांत से काटा भी है। ये पूरा मामला कानपुर थाने का बर्रा इलाके की है। पुलिस ने इस स्थिति की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नाबालिक के पिता ने आठ लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 16 साल की है। बेटी से इंस्टाग्राम के जरिए शहर का ही एक लड़का विनय ठाकुर जुड़ा। विनय ने बेटी को कर्रही के एमजी कैफे (हुक्काबार) में बुलाया था। लड़के ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। फिर हुक्का बार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान जगह ले गया। जहां उसके और भी साथी आ गए। अमन, अजय समेत 8 युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

पीड़िता ने परिवारवालों को बताई आपबीती

लड़की ने इस चीज को लेकर विरोध किया। इस दौरान आरोपियों ने लड़की को शरीर पर कई जगह काट लिया। किसी तरह पीड़िता वहां से बचकर भाग निकली। लड़की ने घर पहुंचकर अपने परिवार वालों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद पिता ने पुलिस थाने पहुंच कर इस मामले की रिपोर्ट करवाई और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here