बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के घर जल्द बजने वाली है शहनाई

मायावती के भतीजे की शादी पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉक्टर प्रज्ञा सिद्धार्थ से होने जा रही है।

0
3

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) के घर जल्द ही शादी के बाजे बजने वाले है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जल्द ही सासु माँ बनने वाली हैं। उनके भतीजे और बहुजन समाजवादी पार्टी (Bahujan Samajwadi Party) के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद (Akash Anand) 26 मार्च को सात फेरे लेने वाले है।

आकाश आनंद (Akash Anand) की शादी पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ (Ashok Siddharth) की बेटी डॉक्टर प्रज्ञा सिद्धार्थ (Pragya Siddharth) से होने जा रही है। प्रज्ञा एक डॉक्टर हैं और उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है और इस समय एमडी कर रही हैं। वहीं मायावती के भतीजे आकाश आनन्द ने लंदन से एमबीए किया हुआ है।

कई बड़े नेता शादी में होंगे शामिल

बता दें कि, आकाश आंनद बहुजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर है और मायावती के उत्तराधिकारी माने जाते है। बताया जा रहा है कि, आकाश आनंद और प्रज्ञा सिद्धार्थ की शादी दिल्ली में बौद्ध धर्म की रीति-रिवाज से होगी।

इस शादी के लिए बसपा के तमाम खास नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। इसके साथ ही दूसरे दलों के कुछ चुनिंदा नेताओं को भी न्योता भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर बसपा के प्रत्येक जिले के जिला अध्यक्ष और कुछ खास नेताओं को भी शादी में बुलाया है।

प्रज्ञा के पिता अशोक सिद्धार्थ भी एक डॉक्टर रहे हैं। उन्होंने 2008 में मायावती के कहने पर सरकारी नौकरी छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। मायावती ने उन्हें 2016 में राज्यसभा भेज था। इससे पहले साल 2009 में अशोक सिद्धार्थ एमएलसी भी थे। मायावती 2007 में जब उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थी, तो प्रज्ञा की मां सुनीता को राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here