Delhi: बाइक सवार लड़के से सड़क के बीचोंबीच लूटे 40 लाख

पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

0
23
boy robbed

देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन चोरी के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में लाल किले के पास एक शख्स से रोड पर चलते हुए दो लोगों ने 40 लाख लूट लिए थे। हालांकि दो आरोपियों अभिषेक और आकाश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिन्हें पुलिस ने 38 लाख रुपये की बड़ी रकम सफलतापूर्वक जब्त कर ली है। इस अपराध का एक वीडियो भी सार्वजनिक किया गया है, जिसमें डकैती के तरीकों का प्रदर्शन किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर लुटेरे हैं जो पहले सिर्फ बाइक सवारों को निशाना बनाते थे।

इस लूट का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स जिसका नाम उमेश है वो अपनी बाइक पर जा रहा है। तभी रोड पर हल्का जाम होने की वजह से वो धीरे-धीरे बाइक चला रहा है।

तभी पीछे से आकर तीन लुटेरे बाइक सवार शख्स का बैग खोलकर उसके पैसे लूट फरार हो जाते है। लेकिन बाइक सवार शख्स को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि उसके बैग से पैसे चोरी कर लिए गए। जबकि पूरी सड़क वाहनों से भरी हुई थी, लेकिन किसी ने भी इस लूट को रोकने की जहमत नहीं उठाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here