Satna: शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या, 22 लाख लूटे

रोजाना की तरह भाटिया ग्रुप के मैनेजर संजय सिंह शराब दुकान का कैश लेकर सेंट्रल बैंक में जमा करने के लिए आए थे।

0
10
businessman shot dead

मध्य प्रदेश के सतना में बाइक सवार अपराधियों ने शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी वारदात को अंजाम देकर 22 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। यह घटना बैंक के सामने हुआ है। पांचो हमलावर सरेआम बंदूक लहराते हुए शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, भाटिया शराब कंपनी के मैनेजर संजय सिंह अपने ड्राइवर के साथ मुख्तियार गंज स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जा रहे थे। पहले से घात लगाये बैठे दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच नकाबपोश अपराधियों ने संजय सिंह के यहां पहुंचने से कुछ दूर पहले उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने संजय सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी और उनके पास से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस बैग में लगभग 22 लाख रुपये कैश होने की बात कही जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह भाटिया ग्रुप के मैनेजर संजय सिंह शराब दुकान का कैश लेकर सेंट्रल बैंक में जमा करने के लिए आए थे। जैसे ही वह अपनी कार से चौराहे स्थित सेंट्रल बैंक के सामने पहुंचे, दो बाइक में सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने लगातार तीन फायरिंग किए। इनमें से एक गोली संजय सिंह के सिर पर लगी। जैसे ही संजय सिंह के सिर पर गोली लगी, उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सीएसपी सतना महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। प्रथम दृष्टया पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here