Homeराज्यउत्तर प्रदेशHardoi: चोरो ने दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपए के मोबाइल चुराए

Hardoi: चोरो ने दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपए के मोबाइल चुराए

हरदोई जनपद की मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मल्लावां कस्बे में बीते कुछ दिन पूर्व चोरों ने मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपए के मोबाइल चुराए थे। जिसके बाद पुलिस ने इन चोरो की खोजबीन शुरू की। वही इस घटना को पुलिस ने अनावरण करते हुए बताया कि, इस चोरी की घटना को दो चोरों ने अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों चोरों को मोबाइल सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। हरदोई जनपद के मल्लावां कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पहुंचकर चोरी करने वाले दोनों चोरों को गिरफ्तार किया।

साथ ही चोरों के पास से चोरी किए गए मोबाइल भी बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने घटना का अनावरण करते हुए बताया कि, मल्लावा स्थित दुकान में चोरों ने मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर घटना को अंजाम दिया हुआ था। फिलहाल पुलिस के द्वारा दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय दुकान से चोरी किया हुआ माल भी बरामद कर लिया गया है। फ़िलहाल उन चोरो को पुलिस अरेस्ट कर उनसे पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular