Homeराज्यउत्तर प्रदेशहरदोई: कैदियों को हनुमान चालीसा भेंट करके पुलिस ने किया रिहा

हरदोई: कैदियों को हनुमान चालीसा भेंट करके पुलिस ने किया रिहा

उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में कैदियों को हनुमान चालीसा भेंट करके रिहाई करवाई गई। जुर्माना के बदले सजा काट रहे दो कैदियों को मिशन आत्म संतुष्ट के माध्यम से रिहा करवाया गया था। हरदोई के जेल अधीक्षक ने बताया कि, जुर्माना के बदले दोनों कैदी सजा काट रहे थे। जेल में मिशन आत्म संतुष्टि के संस्थापक राजवर्धन सिंह राजू के द्वारा दोनों कैदियों की जुर्माना राशि का भुगतान किया गया। उसके बाद उनको हनुमान चालीसा भेंट करके रिहा करवाया गया। साथ ही दोनों कैदियों को रोजगार देने का कार्य मिशन आत्म संतुष्टि के द्वारा किया जाएगा।

हरदोई जनपद में मिशन आत्म संतुष्टि के संस्थापक राज्यवर्धन सिंह राजू के द्वारा लगातार जनपद में असहाय व्यक्तियों की मदद की जा रही है। उनके द्वारा गरीब असहाय व्यक्तियों की समय-समय पर मदद करने का कार्य कई वर्षों से चलाया जा रहा। मिशन आत्म संतुष्टि के संस्थापक राजवर्धन सिंह राजू ने बताया कि, जुर्माना के बदले 2 कैदी सजा काट रहे थे। उनका जुर्माना भर के उनको जेल से रिहा करवाया गया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए रोजगार की भी प्रक्रिया शुरू की गई है। उनका कहना है कि, जनपद में मिशन आत्म संतुष्टि हमेशा गरीब असहाय व्यक्तियों की मदद करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular