Homeन्यूज़राणापुर में धूमधाम से मनाया गया होली का त्यौहार

राणापुर में धूमधाम से मनाया गया होली का त्यौहार

आठ मार्च को पूरा देश रंगो का त्यौहार होली बड़ी धूमधाम से मनाया है। इसी बीच राणापुर में भी लोगो ने होली का त्यौहार बड़ी हर्षोउल्लास के साथ मनाया है। जहाँ नगर पालिका द्वारा प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नगर में होलिका दहन का आयोजन किया गया था। नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला नलवाया द्वारा नगर के समस्त स्थानों पर होली दहन किया गया और नगर वासियों को होली दहन की शुभकामनाएं दी।

साथ ही नगर के लोगों ने होलिका दहन में नरियल व तीलगुड चढ़ाकर प्रसाद के रूप में चढ़ाया और सब भक्तों को वितरण किया। सभी नगर वासियों ने होली के चारों ओर परिक्रमा लगाकर। उन्हें नमन किया और अपने मित्रों को होली की बधाई दी 6 तारीख को होली दहन किया गया 8 तारीख को धुलेटी का पर्व मनाया गया। नगर पालिका द्वारा अलाउंस किया गया 8 तारीख को रंगों की बौछार के साथ नगर में बच्चे वह बड़ों ने मिलकर आपस में रंगों का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया और सभी में काफी उत्साह देखा गया।

बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया साथ ही ढोल नगाड़ों के साथ नगर के लोगों ने सूखे रंगों से होली खेलकर बड़े धूमधाम से इस रंगों के त्यौहार को बनाया 7 तारीख को होली दहन के बाद राणापुर में एक पारम्परिक त्यौहार होता। जिसमें दहकते अंगारों पर लोग चलकर अपनी मन्नत पूरी करते हैं। साथ ही होली को नमन करते हैं, यहां (राणापुर ) की एक पारंपरिक पूर्व है जो सदियों से चली आ रही है। वही सबने होली मानते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाया और साथ ही सभी को होली की बधाईया और शुभकामनाये दी। इसी के साथ सबने होली के गीत भी गाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular