Homeराज्यकर्नाटकप्रधानमंत्री मोदी का 12 मार्च को कर्नाटक दौरा, करेंगे कई परियोजनाओं का...

प्रधानमंत्री मोदी का 12 मार्च को कर्नाटक दौरा, करेंगे कई परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी मांड्या का दौरा करेंगे। मांड्या में अपराह्न 12 बजे कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा श्रीगणेश करेंगे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल यानी 12 मार्च को कर्नाटक पहुचेंगे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 8480 करोड़ रुपये की लागत से बना 118 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे दोनों ( बेंगलुरु – मैसूर) शहरों के बीच सफर केवल 75 मिनट का हो जायेगा। वही इस वर्ष छठवीं बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक जा रहे हैं। राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रविवार को कर्नाटक में प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

रविवार ( 12 मार्च) को प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी मांड्या का दौरा करेंगे। मांड्या में अपराह्न 12 बजे कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा श्रीगणेश करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धारवाड़ जाएंगे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आईआईटी धारवाड़ (IIT Dharwad ) का दौरा करेंगे। जिसके बाद शाम 4 बजे विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री हुबली-धारवाड़ के बीच दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वही कर्नाटक में वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी की चार विजय संकल्प यात्राएं चल रही हैं। इनका समापन 25 मार्च को एक बड़ी जनसभा के रूप में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस जन सभा को संबोधित करने के लिए एक बार फिर कर्नाटक की यात्रा करेंगे।

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे बनने से यह लाभ होगा

एनएच 275 (NH-275) के बेंगलुरु-निदाघट्टा-मैसूर खंड छः लेन का बनेगा। 118 किलोमीटर लंबी परियोजना को करीब 8480 करोड़ रुपये की कुल लागत से डेवलप किया गया है। यह बेंगलुरु और मैसूरु के बीच सफर के समय को करीब तीन घंटे से घटाकर लगभग 75 मिनट कर देगा। यह इलाके में सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मैसूरु-खुशालनगर 4 लेन राजमार्ग की आधारशिला भी रखेंगे। 92 किलोमीटर में फैली इस परियोजना को लगभग 4130 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। यह परियोजना बेंगलुरु के साथ कुशलनगर की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और यात्रा के समय को लगभग 5 से घटाकर केवल 2.5 घंटे करने में सहायता करेगी। यह परियोजना शुरू हो जाने से कई लाभ होने वाले है।

आईआईटी धारवाड़ को प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी धारवाड़ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साल 2019 में प्रधानमंत्री द्वारा इस संस्थान की आधारशिला भी रखी गई थी। 850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इसे विकसित किया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस रिकॉर्ड को हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई है। करीब 1507 मीटर लंबे इस प्लेटफॉर्म को करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। वही इसके अलावा प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular