विधायक राजू पाल हत्याकांड के आरोपी शूटर अब्दुल कवि का पुलिस ने जारी किया पोस्टर

0
14

कौशांबी: प्रयागराज शहर के बहुचर्चित विधायक राजू पाल हत्याकांड के आरोपी और अतीक गैंग के शूटर अब्दुल कवि (Abdul Kavi) का पुलिस ने पोस्टर जारी किया है। 50 हज़ार के इनामी शूटर अब्दुल कवि (Abdul Kavi) की तलाश पुलिस ने सरगर्मी से शुरू कर दी है। प्रयागराज शहर में दिनदहाड़े विधायक राजू पाल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस बहुचर्चित हत्याकांड में सराय अकील थाना के भखन्दा गांव के रहने वाले अब्दुल कवि नामजद अभियुक्त हैं। अब्दुल कवि की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इन पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस ने इनका पोस्टर चस्पा कर गिरफ्तारी का प्रयास किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here