Homeराज्यउत्तर प्रदेशदफन की गई लाश को सक्षम अधिकारी और परिजनों की मौजूदगी में...

दफन की गई लाश को सक्षम अधिकारी और परिजनों की मौजूदगी में निकाला

कौशाम्बी: परिजनों के कहने पर एक माह पूर्व दफन की गई लाश को पुलिस ने सक्षम अधिकारी एवं परिजनों की मौजूदगी में निकालवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। उसके पश्चात पुलिस साक्ष्य संकलित करने में जुट गई। मामला उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी (Kaushambi) का है जहाँ कुछ दिन पहले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने बिना सोंचे समझे पुलिस को सूचना दिए बिना जल्दबाजी में लाश को दफना दिया।

अंतिम संस्कार करने के बाद परिजनों को शक हुआ कि युवक के दोस्तों ने जहर खिलाकर युवक को मार डाला है। युवक की मौत के पीछे की सच्चाई क्या है, ये जानने के लिए परिजनों ने अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर दफन की गई लाश को निकालवाकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। परिजन और सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने फतेहपुर घाट पहुंचकर लाश को लोगों के द्वारा कब्र खोदकर निकालवाया और उसे पोस्टमार्टम हेतु भेजा। लाश पोस्टमार्टम हेतु भेजने के बाद पुलिस एवं सक्षम अधिकारी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी और युवक की मौत का दोषी जो भी होगा उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई गांव निवासी शिवम उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र तारासिंह की एक माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद क्षुब्ध परिजनों ने ग्रामीणों के कहने पर लाश को आनन – फानन में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार करने के बाद युवक के परिजनों को उसके कुछ दोस्तों के ऊपर शक हुआ कि खाने – पीने की चीज में जहर मिलाकर दे दिया गया, जिसका सेवन करने से युवक की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular