कौशाम्बी: अझुवा चौकी पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर मारा छापा

अझुवा चौकी इंचार्ज अभिषेक गुप्ता ने दो महिलाओ सहित 3 को भेजा जेल

0
5

कौशाम्बी: अझुवा कौशाम्बी (Kaushambi) सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा पुलिस चौकी इंचार्ज अभिषेक गुप्ता ने सिपाहियों के साथ नगर पंचायत अझुवा के अवैध शराब निर्माताओं के गढ़ वार्ड नं 3 शांतिनगर में बीती रात छापा मारा। छापे के दौरान कई शराब भट्ठियों को नष्ट करवाया गया एवं शराब बनाने के उपकरणों, बर्तनों को बरामद किया गया है।

लगभग 15 कुन्तल अर्धनिर्मित लहन नष्ट करवाया और 50 लीटर कच्ची दारू बरामद हुई। साथ ही अझुवा चौकी इंचार्ज अभिषेक गुप्ता ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में चौबे लाल पुत्र मल्लाह उम्र 46 वर्ष, गोल की पत्नी बाबूलाल उम्र 40 वर्ष, मोना पुत्री भोला उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 शांति नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस छापा अभियान की भनक लगते ही अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा रहा। साथ ही साथ अझुवा चौकी इंचार्ज अभिषेक गुप्ता ने सख्त चेतावनी दी कि यदि एक भी अवैध शराब कारोबारी ये कार्य करते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here