तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में विदेशी महिला से छेड़खानी

विदेशी महिला दिल्ली से पटना अपने दोस्त के साथ तेजस एक्सप्रेस से जा रही थी।

0
44
Tejas Express

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से अगरतला जा रही तेजस एक्सप्रेस (Tejas-express) में एक विदेशी महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। ट्रेन के कोच एच1 में सवार एक विदेशी महिला के साथ एक शख्स ने छेड़खानी की। आरोपी आरपीएफ सिपाही को जीआरपी ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हिरासत में ले लिया।

विदेशी महिला और उसकी दोस्त दिल्ली से पटना जा रहे थे। गिरफ्तार सिपाही को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल जांच की जा चुकी है। कानपुर में ही आरपीएफ सिपाही के खिलाफ कानपुर में ही मामला दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि रेलवे प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के दावों के बाद भी कई घटनाएं देखने को मिलती रही है। पिछले साल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में छेड़छाड़ के प्रयास का विरोध करने पर 25 वर्षीय एक महिला को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here