Homeराज्यउत्तर प्रदेशPrayagraj : शाइस्ता परवीन की अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत...

Prayagraj : शाइस्ता परवीन की अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में होगी सुनवाई

प्रयागराज (Prayagraj) अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की अर्जी पर गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई होगी। अर्जी में आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को धूमनगंज थाने पुलिस उनके दो बेटों को रात में उठा ले गई। जिसके बाद से उनके बेटो का कोई सुराग नहीं मिल रहा है और पुलिस भी कोई जानकारी नहीं दे रही है।

पुलिस पर लगे है आरोप

शाइस्ता परवीन द्वारा अर्जी लगाकर कहा गया है कि उमेश पाल हत्याकांड में उनके पति अतीक अहमद, देवर अशरफ, खुद उन पर और उनके बेटों को आरोपी बनाया गया है। जिसके बाद पुलिस उनके दोनों बेटे ऐजम अहमद और अबान अहमद को उठाकर ले गई। शाइस्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम की अदालत में पुलिस की इस गैरकानूनी कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगने की गुहार लगाई है। जिस पर अदालत ने धूमनगंज पुलिस को दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

एनकाउंटर के डर से आत्मसमर्पण

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज में आज CJM कोर्ट में अतीक़ का बेटा असद एनकाउंटर के डर से आत्मसमर्पण कर सकता है। असद अहमद उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी है। सरेंडर की ख़बरों के बीच माफिया अतीक़ के बेटे असद की कोर्ट के बाहर गिरफ्तारी के लिए पुलिस और STF ने सतर्कता बढ़ा दी है। प्रयागराज के CJM कोर्ट में दाखिल असद अहमद के आत्मसमर्पण अर्जी पर भी आज सुनवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular