G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री ने कही ये बात

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को G-20 देशों से वैश्विक चुनौतियों पर आम सहमति बनाने और भू-राजनीतिक तनावों पर मतभेदों के कारण समग्र सहयोग को प्रभावित नहीं होने देने का आह्वान किया।

0
32
G-20

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को G-20 देशों से वैश्विक चुनौतियों पर आम सहमति बनाने और भू-राजनीतिक तनावों पर मतभेदों के कारण समग्र सहयोग को प्रभावित नहीं होने देने का आह्वान किया। यूक्रेन और रूस के मध्य जारी युद्ध के संबंध में देशों के अलग-अलग रुख के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बयान दिया।

जी20 (G-20) के विदेश मंत्रियों की बैठक में अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुद्ध और महात्मा गांधी का उल्लेख किया और प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि, वे भारत के सभ्यतागत लोकाचार से प्रेरणा लें “जो विभाजित करने वाले मुद्दों की बजाय एकजुट करने वाले मुद्दों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करता है।”

दुनिया के सबसे बड़े औद्योगिक और विकासशील देशों के विदेश मंत्री बैठक में प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श करने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। कई राजनयिकों का मानना है क, यह विवादास्पद हो सकता है क्योंकि यूक्रेन संघर्ष पर अमेरिका के नेतृत्व वाले पश्चिम और रूस-चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बैठक हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “विश्व जी20 से वृद्धि, विकास, आर्थिक लचीलेपन, आपदा, वित्तीय स्थिरता, अंतरराष्ट्रीय अपराध, भ्रष्टाचार, आतंकवाद और खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों को कम करने की उम्मीद करता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने यूक्रेन या अन्य किसी विवादास्पद मुद्दे का जिक्र किए बिना कहा कि, “जी20 में इन सभी क्षेत्रों में आम सहमति बनाने और ठोस परिणाम देने की क्षमता है। हम जिन मुद्दों को हल नहीं कर सकते, उन्हें उन मामलों के संदर्भ में बाधक नहीं बनने देना चाहिए, जिनका समाधान हम निकाल सकते हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “चूंकि आप बुद्ध और गांधी की भूमि में एकत्रित हुए हैं, मैं निवदेन करता हूं कि आप भारत के सभ्यतागत लोकाचार से प्रेरणा लें, जो हमें विभाजित करने वाले मुद्दों की बजाय एकजुट करने वाले मुद्दों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करता है।” बता दे कि, इस बैठक में कई देशो के विदेश मंत्री हिस्सा ले रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here