Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रयागराज : आज फिर चलेगा बुलडोजर

प्रयागराज : आज फिर चलेगा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को खाल‍िद जफर के घर को खंडहर बनाने के बाद आज सफदर अली के मकान को ध्‍वस्‍त क‍िया जाएगा। सफदर अली को मकान के ध्‍वतीकरण के संबंध में पीडीए ने नोट‍िस भी दे द‍िया है। योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार के माफ‍िया को मिट्टी में म‍िलाने की सदन में शपथ लेने के बाद प्रयागराज प्रशासन और पीडीए एक्‍शन मोड में है।

कहर बनकर टूटा बुलडोजर

धूमनगंज थाना क्षेत्र के चक‍िया इलाके में आज सफदर अली के मकान को प्रयागराज व‍िकास प्राध‍िकरण का बुलडोजर जमींदोज करेगा। अतीक अहमद गैंग के करीबी और उमेश पाल हत्‍याकांड में आरोप‍ित की मदद करने वालों पर योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार का बुलडोजर कहर बनकर टूट रहा है। ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई से पहले मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। रस्ते को पुलिस ने बंद कर, आरएएफ की टुकड़ी भी तैनात कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular