Homeराज्यउत्तर प्रदेशKaushambi: एसपी ने कोखराज व कड़ाधाम की कानून व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण...

Kaushambi: एसपी ने कोखराज व कड़ाधाम की कानून व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण किया

कौशाम्बी: एसपी बृजेश श्रीवास्तव द्वारा आज थाना कोखराज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। एसपी ने थाना कोखराज पहुंचकर वहां की कानून व्यवस्था की बेहतरीन तरीके से समीक्षा की। एसपी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरक एवं मेस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक कोखराज को थाना परिसर में निरंतर साफ सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया है।

एसपी ने थाना कोखराज के महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। एसपी ने डेस्क पर उपस्थित कर्मचारियों को जनता से बेहतर संवाद कर उनकी समस्यायों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।

थाना कोखराज के निरीक्षण के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष कड़ाधाम अभिलाष तिवारी के साथ थाना क्षेत्र के कस्बे सहित संवेदनशील इलाकों का भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पैदल चलकर निरीक्षक किया।एसपी ने पैदल गस्त कर जनता को भयमुक्त सुरक्षा का एहसास दिलाया। वो वहाँ के लोगो से वार्ता कर वहा की जमीनी हकीकत से भी रूबरू हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular