बर्थडे पर प्रेमिका को ‘मौत’ का रिटर्न गिफ्ट

नफरत और शक की आग में जलते इस आशिक ने अपने हाथ खून से रंग लिए।

0
6
Return gift

मोहब्बत में धोखे और फिर जान लेने का एक और मामला सामने आया है, इस बार, एक प्रेमी ने अपने जन्मदिन के अगले दिन अपने प्रेमिका को रिटर्न गिफ्ट में मौत दी। उसने माशूका को मारने की साजिश रची क्योंकि उसका मानना था। कि वह अब उससे कम प्यार करती थी और उसके साथ उसका रिश्ता कम हो रहा था। जिसके बाद उसने मौत की साजिश रच डाली।

मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है। यहां असोहा थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या की खौफनाक वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती की हत्या में आरोपी उसका प्रेमी ही निकला, जो युवती के धोखे से खफा था। आरोपी विकास ने अपनी प्रेमिका को जन्मदिन पर बुलाया था, लेकिन वह आने के लिए राजी नहीं थी। काफी मान मनौव्वल के बाद प्रेमिका वहां पहुंची थी, जिससे विकास नाराज था। जन्मदिन के अगले दिन 22 फरवरी को विकास ने उसे मिलने के लिए खेतों में बुलाया और वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से मोबाइल फोन और 2 अंगूठी बरामद की है।

उन्नाव के सोहा थाना क्षेत्र के तिवारीखेड़ा गांव के रहने वाले इस सिरफिरे आशिक को लगता था कि उसकी माशूका अपने भाई के एक रिश्तेदार से बात करती थी। विकास के बर्थडे पर भी काफी ड्रामा हुआ था। इसके बाद उसे लगने लगा था की वह उससे कम प्यार करने लगी है। नफरत की आग में जल रहे विकास ने अपनी प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए उसकी मौत की खौफनाक साजिश रच डाली।

खेतों में मिलने बुलाया और मौत के घाट उतारा

पुरवा सीओ संतोष सिंह ने बताया की 21 फरवरी को जन्मदिन के अगले दिन 22 फरवरी को आरोपी विकास ने युवती को खेतों में मिलने के लिए बुलाया। यहां उसकी हत्या करने के बाद उसी की लैगिंग से गला और हाथ बांध दिए थे। मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here