Homeराज्यउत्तर प्रदेशKaushambi: उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी बने समधी

Kaushambi: उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी बने समधी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी इलाके में उम्रकैद की सजा पाए दो कैदी आपस में समधी बन गए। बुधवार को दोनों कैदियों के बेटे-बेटियों की शादी हुई। सरकार ने उसे पैरोल पर भेजकर इस रिश्ते की सारी रस्में पूरी कीं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। कौशाम्बी जिला कारागार के प्रभारी जेलर भूपेश सिंह के अनुसार, जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कथुला गांव के मूल निवासी धारा सिंह को कई साल पहले हत्या का दोषी पाया गया था और उसे आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।

उन्होंने बताया कि जेल में ही धारा सिंह की मुलाकात अर्जुन यादव से हुई जो गांव में हुई एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। जेल में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और धारा सिंह और अर्जुन सिंह ने जेल में ही अपने बच्चों का रिश्ता तय कर दिया। जेलर ने बताया कि धारा सिंह का बेटा सुमित सिंह भी अपने पिता के साथ जेल की सजा काट रहा था और 10 साल की सजा पूरी होने पर वह कुछ दिनों पहले जेल से रिहा हुआ था। अर्जुन सिंह को धारा सिंह का बेटा सुमित सिंह अपनी बेटी के लिए योग्य वर लगा।

अर्जुन सिंह और धारा सिंह को विवाह की रस्मों को निभाने के लिए बुधवार को जेल से पैरोल पर छोड़ा गया और धारा सिंह का 26 वर्षीय बेटा सुमित, अर्जुन सिंह के घर बारात लेकर पहुंचा। विवाह की रस्में अदा करने के लिए पुलिस अर्जुन सिंह और धारा सिंह को लेकर वैवाहिक समारोह में पहुंची। भूपेश सिंह ने बताया कि शासन से स्वीकृत आदेश के अनुसार अर्जुन सिंह को 21 दिन की पैरोल जबकि धारा सिंह को चार दिन की पैरोल पर छोड़ा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular