हरदोई के कटरी बिछुइया गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग

चूल्हे की चिंगारी ने पुरे गांव के 86 मकानों को जलाकर राख कर दिया।

0
3

हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के कटरी बिछुइया गांव के एक माकन में खाना बनाते दौरान आग लग गयी। चूल्हे की चिंगारी ने पुरे गांव के 86 मकानों को जलाकर राख कर दिया। जहाँ आग लगने के कारण एक व्यक्ति झुलस गया, तो वहीं दर्जनों मवेशियों की आग लगने के कारण जलकर मौत हो गई। आग लगने के कारण पूरा गांव सदमे में है तो वही लोगो के बीच कोहराम मचा हुआ है।

इस आग की लपट इतनी तेज़ थी मिनटों में पुरे गांव में आग फ़ैल गई। जहाँ आग लगने के कारण लोगो की जमा पूंजी व गृहस्थी जलकर राख हो गई। वही इसकी खबर मिलते देर रात जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी घटना स्थल पर पहुंचे। जहाँ जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री वितरित किया। जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों से ग्रामीणों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के आदेश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here