आजमगढ़: 22 ब्लॉकों पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों का संपन्न कराया गया प्रशिक्षण

मंडलीय उपनिदेशक आजमगढ़ ने दी जानकारी

0
30
Azamgarh

आजमगढ़ (Azamgarh) में 22 ब्लाको पर ग्राम पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण कराया गया। इसी कड़ी में आज विकासखंड मार्टिनगंज में आजमगढ़ के मंडलीय उपनिदेशक (पं) पहुँचे। उनके कुशल निर्देशन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत सदस्यों की दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी। द्वितीय दिवस का शुभारंभ मंडली उपनिदेशक पंचायत संजय कुमार बरनवाल एवं सहायक विकास अधिकारी (पं) संजय श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया I

इस अवसर पर वरिष्ठ फैकल्टी डॉ दीपक सिंह, ट्रेनर कमला कांत राय, रमेश चंद्र सिंह एवं संजय मिश्रा उपस्थित थेI प्रशिक्षकों द्वारा सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु 9 थीम के विषयों गरीबी उन्मूलन, स्वच्छ गाँव, स्वस्थ गाँव बाल हितेषी, महिला हितेषी गाँव, पर्याप्त जलयुक्त गांव,सुशासन वाला गाँव आत्मनिर्भर आधारभूत ढांचे वाला गाँव आदि विषयों पर पीपीटी, वीडियो एवं चार्ट के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों की चर्चा की गईI प्रशिक्षण सत्र का समापन सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील श्रीवास्तव द्वारा किया गयाI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here