Homeमनोरंजनबॉलीवुडश्रीदेवी की पुण्यतिथि पर बोनी कपूर ने शेयर की 'आखिरी तस्वीर'

श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर बोनी कपूर ने शेयर की ‘आखिरी तस्वीर’

Bollywood: श्रीदेवी (Sridevi) की पुण्यतिथि से एक दिन पहले उनके पति और बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने गुरुवार को एक्ट्रेस की आखिरी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में श्रीदेवी (Sridevi) को बोनी, बेटी खुशी और अन्य रिश्तेदारों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

तस्वीर में श्रीदेवी ने पेस्टल ग्रीन और गोल्ड एथनिक पहनावा पहना था, वहीं उनकी बेटी खुशी ने पेस्टल पीच लहंगा पहना था। निर्माता ने तस्वीर पर लिखा, “आखिरी तस्वीर”।

बोनी कपूर ने किया पत्नी को याद

इस बीच बोनी कपूर ने कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी को याद किया। उन्होंने अपनी पत्नी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आप हमें 5 साल पहले छोड़कर चले गए…आपका प्यार और यादें हमें आगे बढ़ाती रहेंगी और हमेशा हमारे साथ रहेंगी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनका एक और चित्र भी साझा किया और लिखा, “जो चला गया मुझे छोड़कर वो आजतक मेरे साथ है।”

जान्हवी कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीर

दो दिन पहले, जान्हवी कपूर ने भी श्रीदेवी (Sridevi) को उनकी एक पुरानी तस्वीर के साथ याद किया, जिसमें वह अपनी माँ से बात करती दिख रही हैं। फोटो शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा, “मैं अब भी हर जगह आपको ढूंढती हूँ मम्मा, फिर भी मैं जो कुछ भी करती हूँ वह करती हूँ, उम्मीद है कि मैं आपको गर्व महसूस करा रही हूँ। मैं जहाँ भी जाती हूं, और जो कुछ भी करती हूं-यह आपके साथ शुरू और खत्म होता है।”

इस इमोशनल पोस्ट पर मशहूर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने पिंक हार्ट इमोजी शेयर की है। जबकि भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह और वरुण शर्मा ने भी पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। वहीं फैंस भी एक्ट्रेस को याद करते हुए नजर आ रहे हैं।

श्रीदेवी ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी ने चांदनी, मिस्टर इंडिया, जुदाई, खुदा गवाह, नगीना और सदमा जैसी कई हिट बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस का 24 फरवरी 2018 में दुबई में निधन हो गया था। वह वहाँ भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए गई थीं। उस वक्त उनकी उम्र 54 साल थी। श्रीदेवी के निधन से उनके परिवार और बॉलीवुड को ही नहीं बल्कि फैंस को भी गहरा धक्का लगा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular