Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रयागराज : रेस्टोरेंट के बाहर बमबाजी, मचा हड़कंप

प्रयागराज : रेस्टोरेंट के बाहर बमबाजी, मचा हड़कंप

प्रयागराज जार्जटाउन थाना के पास संदीप पांडेय ने अलडोराडो नाम से रेस्टोरेंट खोला है। जहां रेस्टोरेंट के बाहर बृहस्पतिवार की रात जमकर बमबाजी की गई। रेस्टोरेंट गेट पर एक के बाद कई बम मारे जिससे वहां अफरातफरी मच गई। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। तीन गाड़ियों से आए लड़कों का रेस्टोरेंट मालिक के भांजे से विवाद हुआ था, उन्हीं लड़कों ने हमला किया।

सूचना पर एसीपी कर्नलगंज राजेश यादव और जार्जटाउन थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। संदीप पांडेय ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक के भांजे के साथ सिविल लाइंस में कुछ लड़कों ने मारपीट की थी।

रेस्टोरेंट पर बमबाजी से डरे लोग

सिविलाइन्स के जार्जटाउन क्षेत्र में उस वक़्त अफरातफरी मच गयी जब रात में करीब साढ़े नौ बजे पल्सर बाइक, स्कूटी तथा एक अन्य गाड़ी से लड़के अलडोराडो रेस्टोरेंट पहुंचे और युवक ने गाली गलौज करते हुआ गेट पर बमबाजी शुरू कर दी। जो लोग अंदर थे, वे डर के मारे छिपने लगे। बमबाजी से वहां गाढ़ा धुआं फैल गया।

बमबाजी में अलडोराडो रेस्टोरेंट के बाहर खड़ीं दो गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। जो लोग रेस्टोरेंट के अंदर थे, वे काफी डर गए थे। कई लड़के लड़कियां और परिवार वाले भी घटना के समय अंदर मौजूद थे। हमलावर लड़के जब वहां से भाग निकले तब लोग रेस्टोरेंट से बाहर निकले।

मारपीट गिरोह पर शक

संदीप पांडेय (रेस्टोरेंट मालिक) का कहना है कि, उन्ही लड़को ने बमबाजी करी है जिन्होंने उनके भांजे पर हमला किया था। एसीपी ने बताया कि कुछ लड़कों के नाम पता चले हैं। यह भी जानकारी मिली है कि मारपीट करने वाले लड़कों का गिरोह है। जो न सिर्फ मारपीट करते हैं बल्कि इंस्टाग्राम पर मारपीट का वीडियो भी अपलोड करते हैं। इसी गिरोह पर शक है। जिसके लिये पुलिस आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular