Homeराज्यउत्तर प्रदेशPrayagraj : नहाते हुआ का वीडियो बना मांगे 20 हजार

Prayagraj : नहाते हुआ का वीडियो बना मांगे 20 हजार

प्रयागराज जिले के मऊआइमा गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि एक युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर 20 हजार रुपये मांगे। वीडियो वायरल के डर से महिला ने 10 हजार दे दिए। जिसके बाद युवक की पैसो की मांग खत्म नहीं हुई और महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके घर पर एक युवक आया था। युवक ने उसका स्नान करते समय का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला से युवक 20 हजार रुपये मांगने लगा। जहां महिला ने समाज के भय से युवक को 10 हजार रुपये दे दिए।पूरे पैसे नहीं देने पर उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया गया।

फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला का आरोप है कि युवक तमंचा लेकर अपने भाई के साथ ददौली पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। उसे भी फोन कर बुलाया। उसके भाई ने अपने को अधिवक्ता बताते हुए पति और उसके भाई को फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने विद्या सागर एवं उसके अधिवक्ता भाई निवासी सराय राजा खरवई जनपद प्रतापगढ़ पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular