Homeराज्यउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव का आज नोएडा दौरा

अखिलेश यादव का आज नोएडा दौरा

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शुक्रवार को नोएडा के दौरे पर आएंगे। नोएडा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के दिल्ली कार्यकाल से दी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को करीब 9 बजे लखनऊ से हवाई जहाज से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली हवाई अड्डे से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नोएडा की तरफ रुख करेंगे।करीब 12 बजे गांव हजरतपुर वाजिदपुर सेक्टर-63 में स्वर्गीय राजपाल यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उसके बाद कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव 1 बजे संबोधित करेंगे। पुरे 6 महीने बाद इस दौरे पर सपा अध्यक्ष आ रहे है। इससे पूर्व 27 अगस्त को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) नोएडा आए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular