Ajnala Court ने लवप्रीत तूफानी को रिहा करने का दिया आदेश

पुलिस थाने पर अपना हक़ जामते हुए अमृतपाल सिंह ने धमकी भरे लहजे में अपने करीबी लवप्रीत तूफानी को छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था।

0
4

पंजाब में वारिस पंजाब दे संगठन के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के करीबी लवप्रीत तूफानी (Lovepreet Toofani) को आज कारावास से छुट्टी मिल रही है। अजनाला की एक कोर्ट ने लवप्रीत तूफानी (Lovepreet Toofani) को रिहा करने का निर्देश दिया है। बीते दिन बृहस्पतिवार को अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के हथियारबंद समर्थकों ने अजनाला थाने पर जमकर हंगामा मचाया था।

समर्थक लवप्रीत तूफानी को छोड़ने की मांग पर अड़े थे

पुलिस थाने पर अपना हक़ जामते हुए अमृतपाल सिंह ने धमकी भरे लहजे में अपने करीबी लवप्रीत तूफानी को छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सबूत नहीं मिलने के बाद लवप्रीत तूफानी को आज छोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि, लवप्रीत के छूटने के बाद अमृतपाल सिंह और उसके समर्थक अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) जाएंगे।

बता दे कि, बृहस्पतिवार को अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के समर्थको ने हाथो में तलवार और बन्दुक लेकर करीब 25 किलोमीटर दूर अजनाला थाने पर जुट गए। जहाँ उन्होंने जमकर हंगामा मचाया था। इस दौरान उन्होंने पुलिस थाने पर कब्जा कर लिया था। वही इस हिंसा में छह पुलिसकर्मियों को चोट भी आई थी। समर्थक लवप्रीत तूफानी (Lovepreet Toofani) को छोड़ने की मांग पर अड़े थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here