Homeन्यूज़क्राइमRajasthan: कोटा में 17 वर्षीय नीट परीक्षार्थी ने की आत्महत्या

Rajasthan: कोटा में 17 वर्षीय नीट परीक्षार्थी ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले अभिषेक यादव के रूप में बताया गया है। कोटा में इस साल आत्महत्या के चार मामले सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक यहां पिछले दो साल से रह रहा था और एक कोचिंग में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, छात्र कुछ दिनों से अपनी कोचिंग क्लास में शामिल नहीं हो रहा था।

कुन्हारी थाने के सर्किल इंस्पेक्टर गंगा सहाय शर्मा ने कहा, छात्रावास के कमरे से मिले सुसाइड नोट में अभिषेक ने अपने माता-पिता से यह कहते हुए माफी मांगी कि वह परेशानी में था और पढ़ाई का दबाव था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि, छात्र के पिता ने पढ़ाई के बढ़ते दबाव के लिए कोचिंग संस्थान को जिम्मेदार ठहराया।

छात्र के पिता आराम सिंह ने कहा, ऐसे हालात क्यों बन रहे हैं कि कोटा में छात्र आत्महत्या कर रहे हैं और ऐसा तंत्र क्यों है जो छात्रों पर दबाव बनाता है। सरकारों को उपाय करना चाहिए।

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कम से कम 15 छात्रों ने पिछले साल 2022 में आत्महत्या की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular