प्रेमी ने प्रेमिका की कार से दौड़ाकर की हत्या

हमला करने के बाद वह अपनी प्रेमिका को बीच सड़क पर बेसुध छोड़कर भाग गया।

0
46
China Crime

चीन के हेबेई प्रांत में एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां तांगशान शहर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को कार से धकेलने के बाद दौड़ाकर उसकी हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस त्रासदी के बाद चीन में लिंग को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। दो महीने पहले इसी शहर के रेस्त्रां में चार महिलाओं पर जानलेवा हमला किया गया था।

साउथ चाइना पोस्ट के अनुसार, आरोपी शख्स का नाम झांग है, जिसने अपनी प्रेमिका ‘वांग’ पर तीन बार कार चढ़ाकर हमला किया। यह दर्दनाक दृश्य वीडियो में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी झांग ने एक सार्वजनिक इनडोर स्विमिंग पूल के सामने दोपहर के आसपास महिला को अपनी कार से रौंदा था। हमला करने के बाद वह अपनी प्रेमिका को बीच सड़क पर बेसुध छोड़कर भाग गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक वांग को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि हमले का मकसद इस कपल के बीच एक विवाद था, लेकिन यह किस बात को लेकर था इसकी जांच जारी है। इस घटना के बाद चीन के लोग सरकार की नीतियों को भी कोसने लगे। लोगों ने कहा कि यह कितना हास्यास्पद है कि महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिए बिना यहां की सरकार अधिक विवाह और जन्म दर को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here