Bareilly: फीस जमा न होने पर एग्जाम देने से रोका, तो छात्रा ने लगा ली फांसी

परिजनों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

0
9
girl hangs herself

खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की एक छात्रा को परीक्षा देने से इसलिए रोका गया, क्योंकि उसने स्कूल की फीस नहीं भरी थी। शुक्रवार पुलिस को सूचना मिली कि छात्रा ने इससे आहत होकर घर आकर फांसी लगा ली है।

बरेली शहर के पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि छात्र के परिवार की शिकायत के आलोक में पूरी घटना की जांच की जाएगी। बारादरी के प्रभारी थानाध्यक्ष के मुताबिक स्थिति को लेकर कोई शिकायत नहीं की गयी है, लेकिन स्कूल का दौरा कर जांच की जायेगी।

थाना बारादरी क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह लंबे समय से बरेली थाना बारादरी क्षेत्र के दुर्गा नगर में किराए के मकान में रहकर बच्चों को पढ़ा रहे है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी साक्षी सूरजमुखी एक विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। उन्होंने दावा किया कि कक्षा अध्‍यापक ने उससे बोल दिया कि पूरी फीस जमा नहीं हुई तो उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।

कुमार ने आरोप लगाया कि वह परीक्षा के पहले प्रधानाचार्य और कक्षा अध्यापक से जाकर मिले और अगले महीने फीस जमा करने के लिए मोहलत मांगी लेकिन बृहस्पतिवार को जब बेटी परीक्षा देने गयी तो उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया।

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि स्‍कूल में इस तरह के व्यवहार से आहत होकर उनकी बेटी ने घर आकर मां की साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here