कौशाम्बी: करोड़ों की अफीम पर एसपी का कहर

महेवाघाट पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अपराध पर लगाया विराम।

0
10
Kaushambi

कौशाम्बी: यमुना नदी के किनारे स्थित थाना महेवाघाट में बढ़ते अपराध पर महेवाघाट पुलिस ने कार्यवाही कर अपराध पर विराम लगाया है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर महेवाघाट पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। जिसके क्रम में महेवाघाट पुलिस ने रानीपुर गाँव से अफीम की अवैध खेती करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपयों की कीमत बताई जा रही है।

प्रेस वार्ता आयोजित कर एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी लगभग 6 बिस्वा जमीन पर अफीम की खेती कर रहे थे। जिसकी सूचना मुखबिर के जरिए प्रभारी निरीक्षक महेवघाट रोशनलाल को मिली। घटना को प्राथमिकता से लेते हुए महेवाघाट पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिस पर पूरा वाक्य सही साबित हुआ। पुलिस ने खेती करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

एसपी ने बताया कि तीनों युवक अफीम की खेती कर बढ़िया व्यवसाय करना चाहते थे। जिससे करोड़ों रुपए की आमदनी हो सके। पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने कार्यवाही कर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और अपराधियों के अपराध पर पूरी तरह से विराम लगा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here