Mumbai: पति की आंखों में झोंकी धूल, लाखों की ज्वैलरी और कैश चुराया

इस मामले में एक 31 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

0
6
jewelery and cash

चोरी के एक असामान्य मामले का पता चलने के बाद मुंबई की कुरार पुलिस ने 31 वर्षीय एक महिला को हिरासत में लिया है। इस महिला ने नौ महीने पहले अपने ही घर से चोरी की थी। उसके पति ने इस चोरी की सूचना पुलिस को दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि महिला और उसके पूर्व पति ने डकैती की साजिश रची थी। महिला ने काफी माल चुराने के बाद उसके साथ भागने की साजिश रची थी। महिला अपने दूसरे पति के घर से कुल 8.5 लाख रुपये के गहने (jewellery) और नकदी (cash) चुरा लिए। पुलिस ने फिंगर प्रिंट (fingerprints) की मदद से इस मामले का पर्दाफाश किया।

‘मिड डे’ की एक खबर के मुताबिक चोरी की ये वारदात मलाड ईस्ट (Malad East) में ओमकार एसआरए सोसाइटी (Omkar SRA society) में दंपति के फ्लैट में हुई। महिला ने 7 मई, 2022 को अपने दूसरे पति के साथ एक रिश्तेदार के यहां सांगली जाने से कुछ घंटे पहले इसको अंजाम दिया। जब महिला का दूसरा पति नीचे कार साफ करने के लिए बाहर गया था, तो महिला ने पेचकस से लॉकर तोड़कर गहने और नकदी चुरा ली। पुलिस के मुताबिक फिर महिला ने अंदर के दरवाजे पर टूटा हुआ ताला छोड़ दिया और बाहरी दरवाजे को बंद कर दिया और नीचे चली गई। जब वे 13 मई को लौटे तो महिला कुछ बहाना बनाकर तुरंत बिल्डिंग से चली गई। इसके बाद महिला का पति अकेले घर में घुसा और 4.57 लाख रुपये नकद और 3.77 लाख रुपये के गहने गायब मिले। उसने तुरंत मुंबई पुलिस को सूचना दी। डीसीपी (जोन 12) स्मिता पाटिल के गाइडेंस में एक टीम बनाई गई, जिसमें वरिष्ठ निरीक्षक सतेश गावड़े, एपीआई पंकज वानखेड़े और अन्य शामिल थे।

पुलिस को महिला पर तब शक हुआ, जब उन्होंने देखा कि बाहर के दरवाजे की कुंडी टूटी नहीं है। पुलिस को शक था कि ये वारदात किसी भीतरी शख्स ने ही की है। पुलिस ने वारदात की जगह से उंगलियों के निशान लिए और इस हफ्ते रिपोर्ट आ गई। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के बाद उन्होंने शिकायतकर्ता की पत्नी को शक के दायरे में लिया। मंगलवार को महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने बताया कि उसका पूर्व पति भी इस साजिश में शामिल है, जो अपने 17 साल के बेटे के साथ मालवानी में रहता है। इसके बाद चोरी की शिकायत करने वाले महिला के दूसरे पति ने पुलिस को बताया कि नकदी और कीमती सामान पहले भी गायब होता रहता था। वह महिला फिलहाल न्यायिक रिमांड में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here