Homeराज्यउत्तर प्रदेशअतीक के फाइनेंसर Mashukuddin के घर पीडीए का बुलडोज़र चला

अतीक के फाइनेंसर Mashukuddin के घर पीडीए का बुलडोज़र चला

उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal murder case) के बाद अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई काफी तेज हो गई है। जहाँ अब तक कई आरोपियों को पुलिस ने अपने गिरफ्त में कर लिया है। वही पीडीए का बुलडोजर भी कई आरोपियों के घर चल चूका है। पीडीए (PDA) का बुलडोजर शुक्रवार को पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत अहमदपुर अतरौली पहुंचा जहां माशूकउद्दीन (Mashukuddin) के बंगले को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि, माशूकउद्दीन (Mashukuddin) के संबंध माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) से है। आरोप है कि हाल में उमेश पाल मर्डर केस में भी माशूकउद्दीन के बेटे शामिल थे। लिहाजा ये कार्रवाई की जा रही है। माशूकउद्दीन को अतीक अहमद का फाइनेंसर बताया जा रहा है।

अतीक का करीबी माशूकउद्दीन के घर चला बुलडोज़र

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में लगातार ये चौथा दिन है। जब गैंगस्टरों की अवैध प्रॉपर्टी पर कार्रवाई की जा रही है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (Prayagraj Development Authority) के सचिव अजीत सिंह (Ajit Singh) ने बताया कि, माशूकउद्दीन (Mashukuddin) के खिलाफ 40 से 50 मुकदमे दर्ज हैं। पीडीए के बुलडोजर ने शुक्रवार शाम चार बजे मकान गिराने की कार्रवाई शुरू की जो अभी जारी है। इस कार्य को करने के लिये तीन बुलडोजर और एक पोकलैंड मशीन लगाई गई है।

वहीं इस बीच माशूकउद्दीन (Mashukuddin) ने कहा कि, वो मुसलमान हैं इसीलिए कार्रवाई हो रही है। अतीक अहमद से कनेक्शन पर माशूकउद्दीन ने साफ कहा कि प्रयागराज का हर मुस्लिम अतीक से जुड़ा हुआ है। बता दे कि, इससे पूर्व भी कई आरोपियों के घर पीडीए की बुलडोज़र चल चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular